Corona ki haar ,lyrics in hindi

*कोरोना की हार*
###########
नर हो करके मन न, 
ये अविश्वास पालिए.
हारेगा कोरोना हमसे, 
अब रामबाण घालिए. 
उनशत प्रतिशत जन,
नित इसको हरा रहे हैं. 
जगजीत दुंदुभी को, 
सुन संतोष गा रहे हैं.                   विकराल विषाणु के, 
हम महाकाल बन जाए. 
वैक्सीन और काढ़ा की, 
नवतोप गजनाल चलाए. 
माना कि शत्रु जबर है, 
पर मन न हार मानिए. 
कोरोना के कफन का, 
कौल कर करार ठानिए. 
वीरों की औलादें हम, 
सब भारत के लोग हैं. 
हुंकार से भागेंगे सब, 
जितनेभी जग रोग हैं. 
निडर और साहस से, 
मिल करकेभारतवासी 
वायरस का कत्ल करें, 
जन गण मन अविनाशी. 
टपक सुवासित महुए, 
शबनम घासों पर छायी. 
धर-धर के कोरोना को, 
भारत वैक्सीन ने खाई. 
दुःख काल रात्रि बीती, 
उठो भोर हो गया भैया. 
लो नाच रहे भारतजन, 
मन मोर हो गया भैया. 

    

Comments

Popular posts from this blog

शंख बजाने के हैं अद्भुत फायदे

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना

नई शिक्षा नीति 2021